कोरबा

लाठी से पीट-पीट कर पत्नी की कर हत्या, फिर दूसरे दिन खुद भी जहर खाकर दे दी जान

कोरबा

कोरबा में एक युवक ने लाठी से पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जहर खा लिया। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि अंदेशा जताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला पाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम जेमरा बगदरा निवासी पंचराम नशे की हालत में अपने घर पहुंचा और पत्नी महेत्तरीन बाई (45) से विवाद करने लगा। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी की पंचराम ने लाठी से महेत्तरीन बाई पर हमला कर दिया। उसे इतनी बुरी तरह से पीटा कि मौके पर ही महिला की मौत हो गई। अगले दिन जब पंचराम को होश आया तो उसने भी जहर खा लिया। इसके बाद पंचराम की हालत भी बिगड़नी लगी। इस बीच सुबह पड़ोसी दे पंचराम तो तड़पता देखा तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसका बड़ा भाई संतराम घर पहुंचा और पुलिस को सूचना देने के बाद पंचराम को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। यहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद पंचराम ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि पत्नी की हत्या के बाद पंचराम ने जहर खाया था। मामले की जांच कर रहे हैं।

See also  आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने छात्र पर किया टंगिया से हमला, बच्चे को आई गंभीर चोट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में…

Related Articles

Leave a Reply