छत्तीसगढ़

नकाबपोश चार बदमाशो ने घर में घुसकर एक किया हमला, घायल युवक का उपचार जारी

भिलाई

सुपेला थाना अंतर्गत वार्ड 18 चिंगरीपारा इलाके में चार नकाबपोश लड़कों ने घर में घुसकर एक 27 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद जब मोहल्ले के लोग बचाने पहुंचे तो लड़के वहां से भाग गए। घर में चींख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग बचाने के लिए दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख चारों लड़के बाइक से भाग खड़े हुए। इसके बाद वार्ड पार्षद भोजराम सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीयूष को सुपेला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पीयूष को सुपेला अस्पताल से दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

See also  खोखरा धान खरीदी केंद्र के गेट पर किसानों का धरना, सत्यापन के बाद भी नहीं हो रही खरीदी का आरोप

घायल पीयूष वर्मा के पिता मनोज वर्मा ने बताया कि घटना शनिवार शाम 4 बजे की है। घर में उनकी पत्नी और बेटा पीयूष बस थे। अचानक चार लड़के पहुंचे। चारो आरोपी पूरी प्लानिंग के साथ पहुंचे थे। उन्हें पता था कि घर में सिर्फ दो ही लोग हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की तार को भी काट दिया था। सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि उनके पास अभी कोई शिकायत नहीं आई है। वो मामले का पता करवाते हैं। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने उनकी पत्नी से किसी का पता पूछा। जैसे ही पत्नी बात करने लगी तो उन लड़कों ने उसे धक्का देकर कमरे में बंद करने की कोशिश की। महिला चिल्लाई तो पीयूष वहां आ गया। पीयूष ने विरोध किया तो उन लड़कों ने उसे बुरी तरह मारा और इसके बाद चाकू निकालकर उसके शरीर में दो से तीन वार किए। इससे पीयुष वहीं गिरकर त़ड़पने लगा।

See also  SECL खदान में 170 फीट नीचे गिरने से ग्रामीण की मौत, कोयला चोरी के दौरान हुआ हादसा

Related Articles

Leave a Reply