देश

तीसरी शादी करने पहुंचा दूल्हा, पहली पत्नी ने खोली पोल तो लोगों ने बना दिया मुर्गा

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीसरी शादी करने आये एक दूल्हे को भीड़ ने बंधक बनकर पीटते हुए मुर्गा बना रखा है. घटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के परासौली गांव की बताई जा रही है. यहां 10 सितम्बर को शामली का जहांगीर नाम का एक व्यक्ति दूल्हा बनकर बारात लेकर आया था.

इसी दौरान दूल्हे जहांगीर की पहली पत्नी ने यहां पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया. इसके बाद गुसाए दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक बनाकर दूल्हे की पिटाई करते हुए उसको मुर्गा बना दिया. इस दौरान किसी व्यक्ति ने ये सारा वाक्या अपने मोबाईल में क़ैदकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो जनपद में इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है.

See also  मणिपुर में मुठभेड़ के दौरान 11 उग्रवादी ढेर, एक जवान भी घायल; जिरीबाम जिले में कर्फ्यू

दुल्हन के भाई वारिश ने बताया कि हमने अपनी बहन का रिश्ता कांधला कराया था, हमें बिचौलिये ने नहीं बताया था कि दूल्हे की दो शादी हो चुकी है, इसकी पहली पत्नी आई और बताया कि इसकी दो शादी हो चुकी है, पब्लिक को इस बात का बुरा लगा, पब्लिक ने भी इसको समझाया, पिटाई भी की गई और मुर्गा भी बनाया गया.

दुल्हन के भाई का आरोप है कि आरोपी दूल्हे जहांगीर की पहले से दो शादी हुई थी, जिसे इसने छिपाकर तीसरी शादी उसकी बहन से करना चाहा था. वहीं पुलिस ने भी इस मामले की शिकायत मिलने पर तीन लोगों को गिरफ़्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया है.

सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि 10 सितम्बर को एक युवक शादी करने के लिए पहुंचा था, जिसमें वाद-विवाद हो गया था, मारपीट भी हुई थी, पुलिस ने तीन लोगों को शांतिभंग की आशंका में 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है, मौके पर शांति बनी हुई है, अगर इसमें और भी कोई शिकायत आएगी तो उसमे कार्यवाही की जाएगी.

See also  संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर दिल्ली में लगी मुहर! देशभर के सभी कर्मचारी होंगे पर्मानेंट, आचार संहिता के बीच बड़ा ऐलान

Related Articles

Leave a Reply