छत्तीसगढ़

ट्रेन से कट कर महिला की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

दंतेवाड़ा

ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई है। महिला के शरीर के चिथड़े उड़ गए हैं। पैर, सिर समेत अन्य अंग शरीर से अलग हो गए हैं। कटेकल्याण ब्लॉक के चिकपाल की रहने वाली महिला दिनभर रसोइया संघ की हड़ताल में थी। फिर देर शाम को हड़ताल पर ही बैठीं 3 से 4 महिलाओं के साथ लकड़ी लेने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर जंगल चली गई। लौटते समय महिलाएं नदी पर बने रेलवे ब्रिज के ऊपर से आ रही थी। इसी बीच ट्रेन भी पहुंच गई।

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

जानकारी के मुताबिक महिला रसोइया संघ के हड़ताल में शामिल होने के लिए दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय आई थी। फिर, लकड़ी लेने जंगल चली गई। इसी दौरान हादसा हुआ है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। सभी महिलाएं हड़बड़ा कर भाग गई और अपनी जान बचा ली। लेकिन, एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला के शरीर के चिथड़े उड़ गए। सिर, पैर शरीर से अलग हो गया है। इस हादसे की सूचना अन्य महिलाओं ने रसोइया संघ के पदाधिकारियों को दी। जिन्होंने सिटी कोतवाली के जवानों को हादसे के बारे में बताया। फिर देर शाम जवान पहुंचे। जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया है।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

इधर, इस मामले में दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली के पुलिस अफसरों का कहना है कि जिस महिला की मौत हुई है उसके साथ जो महिलाएं थी उन्होंने मृतिका का नाम सोमड़ी बताया है। हालांकि, अभी यह नाम स्पष्ट नहीं है। परिजनों को बुलाया गया है। वे आएंगे तब नाम और उम्र की जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन पर जिस जगह यह हादसा हुआ है, वहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कुछ साल पहले भी ब्रिज पार करते समय 4 से 5 महिलाएं ट्रेन की चपेट में आकर कट गई थी। कुछ महिलाओं के शव ब्रिज के नीचे पानी में मिले थे।

See also  जांजगीर- चाम्पा जिले में ACB का एक्शन: नायब तहसीलदार और पटवारी 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply