बिलासपुर

रातभर जंगल में छिपकर महिला ने खुद की बचाई अस्मत, किडनैपर के चंगुल से छूटी, दुष्‍कर्म के इरादे से घर से 100 मीटर दूर नकाबपोशों ने किया था अगवा

बिलासपुर

चकरभाठा क्षेत्र में 42 वर्ष की महिला को बाइक सवार दो नकाबपोशों ने उस वक्त अगवा कर लिया जब वह घर से करीब 100 मीटर दूर शौच के लिए निकली थी। रास्ता पूछने के बहाने उसे गाड़ी में बिठाकर जंगल की ओर ले गए और शराब पिलाने की कोशिश की। महिला किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली और जंगल में छिप गई। महिला पितर विसर्जन के लिए मायके आई थी। शाम 7 बजे वह घर से शौच के लिए निकली। रास्ते में उसे बाइक सवार दो नकाबपोश युवक मिले। उन्होंने उसे अपनी बाइक में बिठा लिया और साथ लेकर चले गए।

See also  PSC छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किराए के कमरे में मिला शव

काफी दूर उसे खेतों के बीच झाड़ियों में ले जाकर उतारा। दोनों उसके साथ दुष्कर्म करना चाहते थे। अगवा करने वाले नशे में धुत थे। उन्होंने शराब की बोतल निकाली और पीना शुरू किया। महिला को भी शराब पीने के लिए कहा पर उसने मना कर दिया। दोनों युवक आपस में बातचीत कर रस्सी में बांधकर उसे शराब पिलाने की योजना बना रहे थे।

See also  PSC छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किराए के कमरे में मिला शव

इसी बीच महिला चकमा देकर वहां से भाग निकली। युवक ने उसका पीछा किया पर अंधेरे का फायदा उठाकर वह एक खेत के मेढ़ में छिप गई। महिला के पास मोबाइल था, उसने 112 में फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कांस्टेबल राजेश श्रीवास व ड्राइवर दुर्गेश ठाकुर ने उसकी खोजबीन शुरू की। महिला काफी दूर निकल जाने के कारण रास्ता भटक गई थी इसलिए वह ठीक से लोकेशन नहीं बता पा रही थी। चकरभाठा पुलिस भी उसे रातभर ढूंढती रही। महिला ने पूरी रात जंगल में ही बिताया। उसने मोबाइल से 112 को फोन किया। पुलिस उसे रातभर ढूंढती रही पर वह डर के कारण बाहर नहीं निकली। सुबह जंगल से बाहर आई।

See also  PSC छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किराए के कमरे में मिला शव

Related Articles

Leave a Reply