जांजगीर चांपा

खिड़की के ग्रिल काटकर घर के अंदर घुसे चोर, 7 तोला सोना और 2 लाख नगद पर किया हाथ साफ

जांजगीर-चांपा: चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए गहने और नगद मिलाकर कुल 6 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना मिशन कंपाउंड जांजगीर की है। आरोपी खिड़की के ग्रिल को काटकर घर के अंदर घुसे थे। परिवार जब वापस लौटा, तो घर का पूरा सामान बिखरा हुआ मिला।

अलमारी से सोने के गहने और नगद गायब मिले। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने 7 तोला सोना कीमत 3 लाख 92 हजार और 2 लाख नगद मिलाकर कुल 6 लाख रुपए चुरा लिए। चोरी हुए सोने के गहनों में अंगूठियां और 3 नेकलेस भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख नगद अलमारी में और 50 हजार रुपए सूटकेस में रखे थे, चोरों ने उस पर भी हाथ साफ कर दिया। अलमारी और सूटकेस भी खुले हुए थे। परिवार ने तुरंत घटना की जानकारी सिटी कोतवाली थाना पुलिस को दी।

See also  जांजगीर-नैला में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मकान मालिक एलियट नंद अपने परिवार के साथ 30 सितंबर को कोरबा जिले के NTPC एरिया में स्थित सतदल नाथ अस्पताल गए हुए थे। उनकी पत्नी को हड्डी से जुड़ी कोई दिक्कत है, वो उसी के इलाज के लिए सपरिवार वहां गए हुए थे। जब परिवार वापस 6 अक्टूबर को अपने घर जांजगीर-चांपा पहुंचा, तो बाहर से ताला वैसे ही लगा मिला, जैसे वे सब लगाकर गए थे। लेकिन जैसे ही ताला खोलकर परिवार के लोग अंदर पहुंचे, उनके होश उड़ गए।

See also  जांजगीर-नैला में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जांच अधिकारी ने कहा कि घर की पूरी जांच की गई है। खिड़की में लगा लोहे का एंगल टूटा हुआ मिला है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 380 और 457 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। डॉग स्क्वॉड की भी मदद जांच में ली जा रही है।

See also  जांजगीर-नैला में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Related Articles

Leave a Reply