छत्तीसगढ़

नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले 3 गिरफ्तार, महिला से था इनका कनेक्शन

बलरामपुर

शंकरगढ़ पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी दर्जनों लोगों को नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए लगा चुके थे। करीब एक महीने पहले मिली शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में एक महिला आरोपी शालेन तिग्गा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में फरार तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अन्नू केरकेट्टा, मन्नू केरकेट्टा, रोशन केरकेट्टा आपस में तीनों भाई बताए जा रहे हैं। सरगुज़ा के अम्बिकापुर से दबिश देकर पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

आरोपी नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों को ठगते थे और फिर मिले हुए पैसों से मौज-मस्ती करते थे। पुलिस को इन आरोपियों की सरगर्मी से तलाश थी। थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया इस मामले में और भी सहयोगी गिरफ्तार हो सकते हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1 दुपहिया वाहन सहित बैंक पासबुक एटीएम भी बरामद किये हैं।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

आपको बता दें कि नौकरी लगाने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगने वाले सिर्फ सरगुजा नही, प्रदेश के महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, कवर्धा और बेमेतरा इलाके में भी सक्रिय हैं। इस तरह के फ्रॉड में सरकारी, अर्धसरकारी और निजी क्षेत्रों में कार्यरत कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जो पीड़ितों को लगातार ठग रहे हैं और कई तो ऐसे हैं जो रुपए गटक लेने के बाद पीड़ितो को 2-2 सालों से घुमा रहे हैं। पुलिस ऐसे तमाम लोगों की कुंडली खंगाल रही है। बड़ी संख्या में ऐसी शिकायतें पुलिस हेड क्वार्टर तक भी पहुंची है। ऐसे में पुलिस यह तैयारी कर रही है कि पीड़ितों को ज्यादा झंझट झेले बिना आसानी से राहत मिले और आरोपियों को शीघ्रता से पकड़कर हवालात भेजा जा सके।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

Related Articles

Leave a Reply