छत्तीसगढ़

फार्मेसी की छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, मचा हड़कंप

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में फार्मेसी की छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. गर्ल्स होस्टल में छात्रा की लाश बरामद हुई है. मृतिका की पहचान लोहरसी सोन निवासी यामिनी कोशले के रूप में हुई है. वह डी फार्मेसी के फर्स्ट ईयर की छात्रा थी. पूरा मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री का है.

जानकारी के मुताबिक, गुप्ता निजी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में छात्रा यामिनी की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह पेंड्री सान्दीपनि कॉलेज में डी. फार्मेसी फर्स्ट ईयर की थी. घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है.

See also  जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया, हथियार और गोला बारूद भी बरामद 

Related Articles

Leave a Reply