कोरबा

कोरबा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबने से चालक की हुई मौत

कोरबा

कटघोरा थाना क्षेत्र के काशनिया नर्सरी मोड़ के पास सोमवार को तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक की दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद क्रेन की मदद से ट्रेलर में फंसे ड्राइवर के शव को बाहर निकाला। ट्रेलर चालक की पहचान विनोद यादव उमरिया उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में चालक कैबिन में ही फंस गया। हादसे के बाद चालक जिंदा था। थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं, हादसे की सूचना 112 को दी गई। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से वाहन को बाहर निकाला और वाहन के कैबिन में फंसे चालक को कटर से काटकर बाहर निकाला गया। कटघोरा थाना पुलिस ने बताया कि वाहन मालिक को सूचना दी गई है। आगे की कार्रवाई की रही है।

See also  यूपी में बड़ा फैसला, नोटबंदी की तरह ओल्‍ड स्‍टाम्‍प पेपर चलन से बाहर, क्‍या आपके पुराने लीगल दस्‍तावेज अमान्‍य हो जाएंगे?

Related Articles

Leave a Reply