छत्तीसगढ़रायगढ़

33 महीनों से नहीं मिला वेतन तो केआईटी कॉलेज के कर्मचारियों ने मांगी इच्छा मृत्यु, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ : किरोडीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के दर्जनों कर्मचारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। इन कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 33 महीनों से वेतन जैसी बुनियादी जरूरत से वंचित हैं, जिसके कारण उनके परिवारों का जीवन-यापन बेहद कठिन हो गया है। वेतन न मिलने के कारण मानसिक तनाव और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

केआईटी रायगढ़ राज्य शासन द्वारा प्रवर्तित एक इंजीनियरिंग कॉलेज है, जो किरोडीमल पॉलीटेक्निक सोसाइटी द्वारा संचालित है। इस कॉलेज के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सिविल न्यायालय रायगढ़ में वेतन न मिलने का मामला भी दायर किया है, जिसका फैसला लंबित है। कर्मचारियों ने बार-बार शासन और प्रशासन से वेतन की मांग की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। कर्मचारियों ने पिछले कई महीनों से आंदोलन किया, जिसमें भूख हड़ताल, 25 किलोमीटर तक पद यात्रा और शहर में अनशन जैसे कदम शामिल थे। इसके बावजूद, उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और कुछ कर्मचारियों के परिवारजनों की इलाज के अभाव में मौत हो चुकी है। इसके अलावा, कुछ कर्मचारियों को बैंकों से लोन के नोटिस भी मिल रहे हैं।

See also  बस्तर की आराध्य ‘माई दंतेश्वरी’ का पहला दर्शन करता है किन्नर समाज, जानिए क्या है इसकी वजह…

इन कर्मचारियों का कहना है कि वे अब अपनी जान की इच्छामृत्यु के अलावा कोई अन्य रास्ता नहीं देख रहे हैं और यदि प्रशासन और प्रबंधन उनका वेतन नहीं दे रहा है, इसलिए उन्हें राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की अनुमति लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply