छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 22 लाख रुपये का कबाड़ जब्त

जांजगीर-चांपा: जिले में अवैध रूप से संचालित कबाड़ व्यवसाय पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से 22 लाख रुपये से अधिक मूल्य का कबाड़ जब्त किया है। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में यह सघन अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत थाना जांजगीर, शिवरीनारायण एवं चांपा पुलिस की संयुक्त टीम ने जिलेभर में कबाड़ियों के गोदामों और दुकानों पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने अवैध रूप से संचित लोहे का कबाड़ जब्त करते हुए कई दुकानों को सील भी किया।

See also  घर में घुसकर अकेली महिला का अपहरण : बंधक बनाकर पति को किया फोन, मांगी 22 लाख की फिरौती

Related Articles

Leave a Reply