जांजगीर चांपा

मछली पकड़ने गए व्यक्ति का तालाब में तैरता मिला शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के महंत गांव में तालाब के रामेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी का शव तैरता मिला है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तलाब से बाहर निकाला। पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

मिली जानकारी अनुसार 11 अप्रैल की रात्रि करीबन 11.30 बजे के आस पास मृतक रामेश्वर प्रसाद डिगस्कर उम्र 38 वर्ष निवासी महंत,जोकि मिस्त्री का काम करता है अपनी बेटी का जन्मदिन मनाकर रात्रि में वह अपने 3 दोस्तो के साथ तलाब में मछली पकड़ने गए हुए थे। जिस तलाब में मछली पकड़ने गए थे वह तलाब में ठेका में लेकर मछली पालन किया जा रहा है जिसकी रखवाली कर रहे लोगो ने तालाब से मछली पकड़ता देख आवाज लगाई। जिसमें मृतक रामेश्वर के तीन अन्य दोस्त मौके से भाग निकले और मृतक रामेश्वर वही फस गया था। जिसके बाद आज सुबह उसका शव बोरे में भरा हुआ तलाब में मिला हैं।

See also  19 फरवरी से जांजगीर में "प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026", राज्यस्तरीय मेगा प्रदर्शनी का आयोजन, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी की अनोखी पहलः तीन दिन चलेगी प्रदर्शनी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तलाब में शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तलाब से बाहर निकला गया। मृतक के शरीर पर मारपीट के चोट के निशान है सिर पर गंभीर चोट लगी है। जिसके उसकी मौत हुई है। मृतक का शव बोरे में मिला है मृतक के साथ मछली पकड़ने गए दोस्तों से पूछताछ किया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद की मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।

See also  स्कूल में पानी नहीं..छात्र भर रहे हैं पानी…सरकारी स्कूलों का बचपन, प्रधान पाठक को पता नहीं है बच्चे स्कूल से बाहर जा रहे हैं

मछली पकड़ने गए मृतक के एक दोस्त सुखन डीवाला में पता चला है की संतोष यादव और उसके 3 बेटे आवाज लगाकर दौड़ाते हुए आए बताया गया है। जिसके बाद हम सभी मौके से भाग गए थे। पता नही उसके बाद क्या हुआ। मृतक रामेश्वर उनके हाथ कैसे आया और उसके साथ क्या किया गया है। आज सुबह उसकी लाश मिलने की जानकारी मिली है।

See also  19 फरवरी से जांजगीर में "प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026", राज्यस्तरीय मेगा प्रदर्शनी का आयोजन, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी की अनोखी पहलः तीन दिन चलेगी प्रदर्शनी

Related Articles

Leave a Reply