Advertisement
जांजगीर चांपा

दो बाइक में आमने सामने भिड़ंत एक महिला एक युवक की हुई मौत….3 लोग हुए घायल उपचार जारी…महंत गांव की घटना

जांजगीर चांपा
जिले के महंत गांव में 2 बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। जिसमे एक बुजुर्ग महिला और एक युवक की मौत हुई है। 3 लोग घायल हुए है जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची हुई और दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ सीएचसी अस्पताल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार,,आज बुधवार को ग्राम महंत में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमे 2 बाइक में आमने सामने टक्कर हुई है। बताया जा रहा है की एक बाइक में 3 लोग सवार थे। जिसमे मनीष कार्ष उम्र 22 साल, योगेंद्र कार्ष उम्र 24 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।दोनो के शरीर पर चोट के निशान है,वही बुजुर्ग महिला जल बाई कार्ष उम्र 75 साल जिसकी घटना स्थल पर मौत हुई है। जोकि तीनो एक बाइक में सवार होकर जांजगीर अपने रिश्तेदार के यह बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए आ रहे थे।,वही दूसरी बाइक में राज कुमार यादव उम्र 40 साल जोकि खेती किसानी का काम करता है और महावीर यावद उम्र 25 निवासी भडेसर के रहने वाले है दो चाचा भतीजा है जोकि एक बाइक में सवार होकर अपने घर से शादी का कार्ड बाटने के लिए नवागढ़ की ओर निकले थे। जिसमे युवक महावीर यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

एक बाइक में सवार एक महिला बुजुर्ग और दूसरे बाइक में सवार युवक दोनो की मौके पर ही मौत हो गई है। दोनो के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

तभी महंत गांव के पास दोनो मोटर साइकिल तेज रफ्तार में था जिससे दोनो में आमने सामने भिड़ंत हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। जिसमे भडेसर के रहने वाले राजकुमार यादव की हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply