देश

जेल में कैदी विदेशी महिलाओं ने अधिकारियों के साथ की ऐसी शर्मनाक हरकत, मचा हड़कंप…

लुधियाना

पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कैदी विदेशी महिलाओं ने उत्पात मचाया है। आपको बता दें कि महिला जेल में एन.डी.पी.एस एक्ट मामले में बंद 5 विदेशी बंदी महिलाओं ने 10 अन्य बंदी महिलाओं के साथ मारपीट की। जेल अधिकारियों के साथ गाली गलौज व बदसलूकी करने के आरोप लगा है। पुलिस ने सहायक सुपरिटेंडेंट हरप्रीत कौर की शिकायत पर 5 विदेशी बंदी महिलाओं के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में शामिल नामजद बंदी विदेशी महिलाओं की पहचान मोनालिजा, विक्टोरिया, प्रिंस सचिनोओ, डोरिन, होप उर्फ उमोकैलीहरीद होप के रूप में हुई है।

See also  तमिलनाडु में सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 14 लोग थे सवार

Related Articles

Leave a Reply