छत्तीसगढ़

पेट्रोल डालकर बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग: चीख-पुकार सुनकर पहुंचे मकान मालिक, मौके पर हुई मौत

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यह पूरी घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है। गंगापुर तुलसी चौक के पास किराए के मकान में रह रहे दुर्गा प्रसाद नामक बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। बुजुर्ग की चीखें सुनकर नीचे रहने वाले मकान मालिक मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

See also  छत्तीसगढ़ में बीयर दस रुपए महंगी : प्रीमियम ब्रांड्स की कीमत बढ़ी, गोवा का पौवा सेम रेट

सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल, गांधीनगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply