छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: शादी में हुए मामूली विवाद के बाद हत्या, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में एक दिन पहले हुए मामूली विवाद के बाद एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक किशोर को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों ने मृतक पर डंडे और रॉड से प्राणघातक हमला किया था।

पुलिस के अनुसार, ग्राम सेमरिया निवासी देवी प्रसाद उर्फ दीवान कश्यप (उम्र 42 वर्ष) का गांव में हो रही शादी में चूल माटी खोदने के दौरान मुख्य आरोपी रामेश्वर कश्यप से मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी बात का बदला लेने के लिए रामेश्वर कश्यप ने अपने साथी संजीव कुमार कश्यप उर्फ संजू, दूजराम कश्यप और एक किशोर के साथ मिलकर साजिश रची।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

10 मई 2025 को जब देवी प्रसाद साप्ताहिक बाजार करके शाम को अपने घर लौट रहा था, तभी सभी आरोपियों ने मिलकर उसका रास्ता रोक लिया और ताबड़तोड़ डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल देवी प्रसाद को पहले जांजगीर जिला अस्पताल और फिर सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

See also  SECL खदान में 170 फीट नीचे गिरने से ग्रामीण की मौत, कोयला चोरी के दौरान हुआ हादसा

हत्या जैसे गंभीर मामले को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी रामेश्वर कश्यप को पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों संजीव कुमार कश्यप, दूजराम कश्यप और एक किशोर के साथ मिलकर देवी प्रसाद पर हमला करना स्वीकार किया।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

Related Articles

Leave a Reply