छत्तीसगढ़देश

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों भारी बारिश होगी, कई राज्यों में जमकर में IMD ने जारी किया अलर्ट

रायपुर/नई दिल्ली

देश के अधिकांश राज्यों में मानसून पहुंच गया है। बीते कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश से लोगों का जनजीवन थम सा गया है। उत्तरखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक कई पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं मैदानी इलाकों में भारी बारिश के कई जगह बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान केरल, असम, तमिलनाडु सहित कई राज्यों में मध्यम और भारी बारिश चेतावनी जारी की है। कई जगह तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

जानिए कैसा है दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। दिन में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे हफ्ते ही नई दिल्ली में बारिश दर्ज की जा सकती है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री जा सकता है। सफदरजंग में 5.7 एमएम, पालम में 1.4 एमएम, लोदी रोड में 11.2 एमएम, रिज में 11.2 एमएम, आया नगर में 36.6 एमएम, गाजियाबाद में 2,5 एमएमए, मंगेशपुर में 51 एमएम, नजफगढ़ में 5,5 एमएम एमएम बारिश दर्ज की गई है।

See also  छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम इस दिन जारी होंगे, मेरिट में टापटेन आने वाले परीक्षार्थियों को किया जाएगा पुरस्कृत

यहां होगी भारी बारिश

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, आज मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इनके अलावा पूर्वोत्तर बिहार, केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

इन राज्यों में भी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड बिहार में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कहर बनकर बरस रही बारिश

See also  तोखन साहू ने केसरी इंगोले के लिए मांगा वोट, वार्ड क्रमांक 11 की भाजपा प्रत्याशी ने केंद्रीय मंत्री के साथ रैली निकाल कर किया सघन जनसंपर्क

महाराष्ट्र में भी बीते दिन मानसून ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ठाणे रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक, पुणे और सतारा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बनकर बरस रही है। सतलज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उत्तराखंड में भी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं देहरादून में बारिश के चलते कई कॉलोनियों में पानी भर गया है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लैंडस्लाइड के चलते यातायात को रोक दिया गया है। वहीं हरिकथा में भूस्खलन के कारण मुगल रोड अवरुद्ध हो गया।

Related Articles

Leave a Reply