छत्तीसगढ़

विश्व हाथी दिवस धूमधाम से  मनाया गया, सज-धज कर पार्टी में पहुंचे हाथी, खिलाए गए पकवान

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के तमोर पिंगला अभ्यारण्य केन्द्र में रेस्क्यू में रखे गए हाथियों को सजाकर लाया गया। उनके लिए पकवान बनाए गए थे। पहले उनकी पूजा की गई इसके बाद उन्हें पकवान खिलाया गया। सारा नजारा देखकर ऐसा लग रहा था मानों हाथियों का पार्टी चल रहा हो। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रतिनिधि के साथ वन कर्मचारियों ने पूजा-पाठ कर हाथियों की सुरक्षा के लिए प्राथना की।  

इस दौरान वन कर्मचारियों ने वहां मौजूद लोगों को  हाथियों की सुरक्षा और हाथियों से बचाव के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि, हाथी से कैसे बचना है और उनके साथ कैसे रहना है। सूरजपुर जिला हाथी प्रभावित क्षेत्र है और 12 महीना यहां हाथियों का आतंक रहता है। इसलिए रामकोला पिंगला अभ्यारण में उनकी कुमकी हाथी लाकर रखा गया है आज उन्हें हाथियों के साथ विश्व हाथी दिवस मनाया गया।

See also  सावधान... एपीके फाइल वाट्सएप पर भेज आपके मोबाइल में सेंध लगा रहे ठग, बचने इन बातों का रखें ध्‍यान

Related Articles

Leave a Reply