छत्तीसगढ़

ओपन परीक्षा में बड़ी लापरवाही, 12वीं के बजाय 10वीं का पेपर बांटा गया

गरियाबंद। जिले के लोहरसी परीक्षा केंद्र में ओपन परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। 12वीं कक्षा की परीक्षा में गलती से 10वीं कक्षा का गृह विज्ञान का प्रश्नपत्र बांट दिया गया, जिससे 10वीं का पेपर एक दिन पहले ही लीक हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह चूक परीक्षा केंद्र में पेपर वितरण के दौरान हुई। जब गलती का पता चला, तो केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह ने तुरंत प्रश्नपत्र बदलवा दिए, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सारस्वत ने परीक्षा केंद्र में तैनात तीन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है।

डीईओ ने केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह, सहायक केंद्राध्यक्ष तुलसी राम यादव और ऑब्जर्वर नितू साह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इसके अलावा, लीक हो चुके 10वीं के गृह विज्ञान के पेपर को बदलने और परीक्षा की तारीख को निरस्त करने के लिए राज्य ओपन परीक्षा बोर्ड को पत्र भेजा गया है।

See also  भाजपा ने महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही को उजागर किया है और छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि परीक्षा बोर्ड इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply