जांजगीर चांपा

हसदेव नदी में नहाने गया युवक डूबा20 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

जांजगीर चांपा
जिले के ग्राम महुदा से होकर गुजरी हसदेव नदी में नहाने के दौरान एक युवक हसदेव नदी के तेज बहाव में पानी के अंदर डूब गया है। 20 घंटे हो चुके है मगर युवक का कुछ पता नहीं चला सका है। बिलासपुर की एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है। घटना चाम्पा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार, युवक अश्रय कंवर 29 वर्ष निवासी भवरमाल रोहदा का रहने वाला है। वह चांपा के पीआईएल कंपनी में ठेकेदार अनमोल यादव के अंदर में काम करता है। वह शनिवार की दोपहर करीबन 2 से 2.30 बजे के बीच महुदा गांव से होकर गुजरी हसदेव नदी में नहाने गया हुआ था युवक अश्रय कंवर को पानी में डूबता देख धनवार डेरा के लोगो ने बचाने की कोशिश की मगर वह हसदेव नदी के तेज बहाव से पानी के अंदर चला गया। घटना की जानकारी गांव के सरपंच को दी गई सरपंच और गांव के लोग मौके पर पहुंचे जहा चांपा पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस टीम और जांजगीर से 13 लोगो की गोताखोर की टीम पहुंची खोज बीन शुरू की गई मगर युवक अश्रय कंवर का कुछ सुराग नहीं मिल सका है। आज रविवार को बिलासपुर के स्ष्ठक्रस्न की 12 लोगो की टीम पहुंची हुई है और खोज बीन शुरू किया गया है 20 घंटे हो चुके है। बताया जा रहा है की हसदेव नदी के नीचे 6 फिट का जल कुंभी है जिसके कारण से खोजने में परेशानी हो रही है। वही घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर परिजन भी पहुंचे हुए है। युवक की शादी हो चुकी है एक छोटी बच्ची भी है।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply