छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 32 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक मासूम बच्चे को होमवर्क नहीं करने पर रस्सी के सहारे पेड़ पर लटकाने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने तय मानकों का पालन नहीं करने वाले 32 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। जांच में पाया गया है कि ये सभी स्कूल मैदान में संचालित नहीं थे।

वहीं बच्चे को पेड़ से लटकाने के मामले में हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल नारायणपुर की टीचर काजल साहू को बर्खास्त किया गया है। स्कूलों की मान्यता रद्द करने आदेश के बाद निजी स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा है कि सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी स्कूलों की सख्त जांच होगी।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

बता दें कि हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल नारायणपुर, आमापारा में होमवर्क नहीं करने पर नर्सरी के मासूम बच्चे को टीचर ने अमानवीय तरीके से दंडित किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा टी-शर्ट के सहारे पेड़ से लटका हुआ नजर आ रहा है, जबकि नीचे उसने सिर्फ अंडरवीयर पहना हुआ है। इस घटना के बाद पालकों में आक्रोश है। उन्होंने दोषी शिक्षक पर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में स्कूली बच्चों ने बताया था कि मैडम द्वारा कुएं में भी लटकाया जाता है। सोचिए इस तरह की तालिबानी सजा आज के समय में कोई टीचर कैसे दे सकता है। वहीं घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल शिक्षा विभाग के अधिकारी को मौके पर भेजा था। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के बाद उच्च अधिकारी को जांच रिपेार्ट भेजा था। मामले की जांच के बाद दोषी हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल नारायणपुर की टीचर काजल साहू को बर्खास्त कर दिया गया है।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

इन निजी स्कूलों की मान्यता रद्द

Related Articles

Leave a Reply