छत्तीसगढ़

बिजली बिल में राहत दे सकती है सरकार: हाफ योजना 200 यूनिट तक बढ़ाने की तैयारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत का संकेत दिया है। उन्होंने कहा, सरकार बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर जनता की चिंता से भलीभांति अवगत है और इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। संभव है कि जल्द ही उपभोक्ताओं को बिजली बिल में बड़ी राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पत्रकारों के साथ दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया था।

See also  जांजगीर-चांपा : ग्राम पकरिया (लटिया)में कथित धर्मान्तरण का मामला, 6 लोग पकड़े गए

इस दौरान विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने उनसे बातचीत के दौरान बढ़े हुए बिजली बिल के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर दिलाया कि बिजली बिल हाफ योजना में हाल ही में किए गए संशोधन के बाद उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है और कई परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

See also  किसानों के लिए बड़ी सहूलियत: तुहर टोकन ऐप अब 24 घंटे उपलब्ध, दिन- रात कभी भी मिलेगा टोकन

सरकार गंभीर, कर रही विचार
मुख्यमंत्री ने इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, उन्हें इस समस्या की पूरी जानकारी है और सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा, राज्य सरकार की मंशा हमेशा जनता को राहत देने की रही है और बिजली बिलों को लेकर जो भी निर्णय होगा, वह उपभोक्ताओं के हित में ही होगा। इस फैसले के बाद से ही राज्य के लाखों घरेलू उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ा था। कई सामाजिक संगठनों और विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से सीमा पुनः बढ़ाने की मांग की थी। अब मुख्यमंत्री के इस ताजा बयान से उपभोक्ताओं में उम्मीद जगी है कि राज्य सरकार जल्द ही सीमा बढ़ाकर 200 यूनिट तक कर सकती है।

See also  शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन, ‘विजन 2047’ पर होगी चर्चा, कांग्रेस ने किया कार्यवाही का बहिष्कार

Related Articles

Leave a Reply