छत्तीसगढ़

पेड़ से लटकी मिली ट्रैफिक पुलिस जवान की लाश, इलाके में फैली सनसनी

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक ट्रैफिक पुलिस जवान की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है. जवान की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है.

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : शिक्षक नहीं संभालेंगे प्रशासनिक जिम्मेदारी, BEO की नियुक्ति का आदेश रद्द

मृतक जवान का नाम विकास पांडे बताया जा रहा है, जो 2019 से कोंडागांव में पदस्थ था. जानकारी के अनुसार, विकास पांडे ने अपने सरकारी आवास परिसर में लगे आम के पेड़ पर अपने ही शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. यह घटना देर रात की बताई जा रही है. उस समय जवान अपने घर में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी और बेटा अपने गृह ग्राम गए हुए थे.

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

अनुकंपा नियुक्ति से जुड़ा था जवान

विकास पांडे की 2019 में अनुकंपा नियुक्ति हुई थी. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में जवान ने यह कदम उठाया.

See also  कोरबा में रफ्तार का कहर : दो ट्रेलरों में भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक की मौत, दूसरा चालक वाहन समेत फरार

Related Articles

Leave a Reply