छत्तीसगढ़

30 नवंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान, माओवादी संगठन ने जारी किया प्रेस नोट, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

जगदलपुर। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए आंध्रप्रदेश पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालिया मुठभेड़ में नक्सली लीडर हिड़मा समेत 13 मओवादियों के मारे जाने की घटना को फर्जी एनकाउंटर बताते हुए इसके विरोध में नक्सली संगठन ने 30 नवंबर को छत्तीसगढ़ बंद की घोषणा भी की है।

प्रवक्ता ने यह भी दावा किया है कि पुलिस ने हाल ही में माओवादी लीडर देवजी को गिरफ्तार किया है, लेकिन गिरफ्तारी को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया। नक्सलियों के जोनल कमेटी का कहना है कि देवजी सहित करीब 50 माओवादियों को गुप्त स्थानों पर हिरासत में रखा गया है और कोर्ट में पेश भी नहीं किया गया, जो कानूनी प्रक्रिया का सीधा उल्लंघन है।

संगठन ने आंध्रप्रदेश में हुई हालिया मुठभेड़ पर भी सवाल उठाए हैं, जिसमें हिड़मा समेत 13 माओवादी मारे गए थे। कमेटी इस एनकाउंटर को फर्जी कार्रवाई बता रही है और इसकी न्यायिक जांच की मांग कर रही है। इन्हीं घटनाओं के विरोध में संगठन ने 30 नवंबर को छत्तीसगढ़ बंद की घोषणा की है।

See also  जांजगीर-चांपा : जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 56 हजार कैश के साथ 7 जुआरी गिरफ्तार 

Related Articles

Leave a Reply