छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 56 हजार कैश के साथ 7 जुआरी गिरफ्तार 

जांजगीर-चांपा। जिले में चांपा पुलिस ने जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई की है। सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए सात जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 56 हजार 450 रुपए नकद और ताश की पत्तियाँ भी बरामद की गई हैं।

जांजगीर-चांपा जिले में त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखने और तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे। इसी क्रम में चांपा थाना से एक टीम इलाके में पेट्रोलिंग के लिए रवाना हुई।

See also  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी... हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कैलाश नगर कॉलोनी के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग काट–पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं और हजारों रुपए का दांव लगा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चाम्पा यदुमणी सिदार को जानकारी दी गई। अधिकारियों ने तत्काल घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ने के निर्देश दिए।

See also  CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को आते देख जुआरी भागने की कोशिश करने लगे लेकिन घेराबंदी करके सभी सात आरोपियों को पकड़ लिया गया। इनके पास से कुल 56,450 रुपए नगद और 52 ताश की पत्तियाँ बरामद की गईं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

See also  सीमेंट प्लांट परिसर में आम तोड़ने गए नाबालिग बच्चे को सुरक्षाकर्मी ने बार-बार पटका, हालत गंभीर, FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply