छत्तीसगढ़

कोरबा में नाले किनारे मिली महिला की अर्धनग्न जली लाश, हत्या कर जलाने की आशंका

कोरबा। जिले में एक महिला की अर्धनग्न जली हुई लाश मिली है। 8 जुलाई को सोमवारी बाजार के पीछे स्थित कॉलोनी में नाले किनारे लाश दिखने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला की उम्र लगभग 30 से 35 साल के बीच आंकी गई है।

मामला बाकी मोगरा थाना क्षेत्र का है। शव के पास से जले हुए चप्पल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या कर जलाने की आशंका जाहिर की है।

पुलिस महिला की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप में भी जानकारी साझा की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

See also  2 अक्टूबर शुष्क दिवस से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तहखाने और गुप्त कमरों में छिपाकर रखा था अवैध शराब का जखीरा, 184 लीटर जब्त

प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या कर शव को जलाने की आशंका है। इससे पहले पाली थाना क्षेत्र के चैतुरगढ़ राहा सपलवा पहाड़ पर भी एक युवती का जला हुआ शव मिला था।

Related Articles

Leave a Reply