छत्तीसगढ़

सीआरपीएफ के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, हेडक्वार्टर में डयूटी पर था तैनात

सुकमा

छत्‍तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खबरों के अनुसार सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या की कोशिश की। इस घटना में जवान घायल हो गया, जिसे जगदलपुर के अस्‍पताल में रेफर किया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

दरअसल, घटना सुकमा के तोंगपाल के लेदा स्थित सीआरपीएफ हेडक्वार्टर की है। जानकारी के अनुसार में सीआरपीएफ के एक जवान ने शनिवार सुबह खुद को गोली मार ली। जवान का नाम गोकरन बताया जा रहा है और वो सीआरपीएफ के 227 बटालियन में पदस्‍थ था।

मतदान से पहले जवान ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि जवान ने खुद को गोली क्‍यों मारी इस बात का पता नहीं चल पाया है। घटना स्‍थल पर पहुंची पुलिस ने गार्ड रूम को सील कर दिया है और इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply