छत्तीसगढ़

गरियाबंद में बलिदानी जवान को नम आंखों से दी गई अंतिम सलामी

गरियाबंद

छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आइईडी विस्‍फोट में बलिदानी आइटीबीपी के जवान जोगिंदर सिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। गरियाबंद पुलिस लाइन में शनिवार की सुबह बलिदान जवान को अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान गरियाबंद जिला प्रशासन के आला अधिकारी और स्थानीय पुलिस के साथ बड़ी संख्या में आइटीबीपी के जवान मौजूद रहे। जवान को गार्ड आफ आफ हानर देने के दौरान उनके साथी जवानों की आंखें नम हो गईं। जवान के पार्थिव शरीर को गृह ग्राम जम्मू कश्मीर के लिए रवाना किया गया।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

दरअसल, गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाया गया आइईडी ब्लास्ट हो गया, इससे मतदान दल को वापस लाने गए जम्मू के सांबा जिले के अबताल काटलां निवासी आइटीबीपी जवान जोगिंदर सिंह बलिदान हो गए। उनके पिता दिलीप सिंह व बड़ा भाई भी सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। दो छोटे भाइयों में एक आइटीबीपी और दूसरा बीएसएफ में है।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

Related Articles

Leave a Reply