छत्तीसगढ़

राज्य स्थापना दिवस पर भी खुले रहेगा प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल मेकाहारा, आदेश जारी

रायपुर। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जहां एक ओर प्रदेशभर के सरकारी दफ्तरों और शैक्षणिक संस्थाओं में अवकाश घोषित किया गया है, वहीं राजधानी रायपुर स्थित राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में छुट्टी नहीं रहेगी। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल 1 नवंबर को भी पूर्व की भांति संचालित रहेगा।

इस संबंध में संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ. भीमराव अंबेडकर ने निर्देश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अस्पताल में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सामान्य दिनों की तरह खुला रहेगा।

See also  छीनी-हथौड़ी से ATM तोड़ने की कोशिश : आवाज से लोगों को हुई आशंका, पुलिस को कर दिया फोन, पकड़ा गया चोर 

Related Articles

Leave a Reply