छत्तीसगढ़

रतनपुर में पुल के नीचे मिला नवजात : इलाके में मची सनसनी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कोटा। छत्तीसगढ़ के रतनपुर थाना क्षेत्र के सिल्ली मोड़ के पास शनिवार सुबह पुल के नीचे एक नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह राहगीरों और आसपास के लोगों की नजर पुल के नीचे पड़े नवजात पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

बताया जा रहा है कि, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नवजात शिशु को पुल के नीचे छोड़ दिया गया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। 

पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही नवजात को पुल के नीचे छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

See also  छत्तीसगढ़: बंधक युवक को छुड़ाने गये पुलिस को मिला करोड़ा के सट्टा का कारोबार

Related Articles

Leave a Reply