छत्तीसगढ़

होटल के कमरे में मिली रिटायर्ड बैंक मैनेजर की लाश…..हार्ट अटैक से मौत!

रायपुर

रिटायर्ड बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। मृतक की पहचान कदम सिंह पटेल कसडोल निवासी के रुप में हुई है। स्टेशन रोड स्थित गणेश विश्राम गृह में उनकी लाश बरामद की गई है। कदम सिंह पटेल जिला सहकारी बैंक मैनेजर के पद से रिटायर हुए थे। फिलहाल मामला हार्ट अटैक से मौत का नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिसके बाद मौत की वजह और साफ हो सकेगी। होटल स्टाफ से मिली मृतक की जानकारी के आधार पर परिजनों को भी पुलिस ने खबर दे दी है।

See also  बस स्टैंड के होटल में लगी भीषण आग : उठा धुएं का गुबार, लाखों के नुकसान की संभावना

गंज थाना पुलिस की छानबीन में मृतक की पहचान कसडोल के रहने वाले कदम सिंह पटेल के तौर पर हुई है। 68 साल के कदम सिंह पटेल सहकारी बैंक में मैनेजर रह चुके हैं। कसडोल ब्रांच में ही इनकी पोस्टिंग थी। रिटायरमेंट के बाद कुछ अपने निजी बैंक संबंधी कामों की वजह से वह रायपुर आना-जाना किया करते थे। इसी सिलसिले में 9 नवंबर को रायपुर आए थे और सम्राट टॉकीज के पास श्री गणेश विश्राम गृह में कमरा लेकर रह रहे थे।

See also  जांजगीर चांम्पा : 2 लाख 21 हजार की ‘फर्जी चोरी’ का खुलासा, कर्ज से बचने खुद रची थी कहानी

मौके का मुआयना करने के बाद गंज थाने की पुलिस टीम ने बताया कि अपने कमरे में कदम सिंह पटेल पानी पीने बैठे थे तभी उन्हें हार्ट अटैक आया होगा। अचानक वो जमीन पर गिर पड़े। उनके हाथ में पानी की वह बोतल थी कमरा अंदर से बंद था। सुबह तक किसी को इनकी मौत की खबर किसी को नहीं लग सकी। मगर काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो होटल के स्टाफ ने सुबह दरवाजा खोला और मौत की बात सामने आई।

See also  जांजगीर चाम्पा : शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

Related Articles

Leave a Reply