छत्तीसगढ़

ED दफ्तर में पेश नहीं होंगे पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे, भूपेश बोले – कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें या उनके पुत्र (चैतन्य बघेल) को कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है, इसलिए ईडी दफ्तर में उपस्थित होने का प्रश्न ही नहीं उठता। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नोटिस आता है, तो वे अवश्य जाएंगे। बघेल ने आरोप लगाया कि ईडी का काम केवल मीडिया में हाइप क्रिएट करना और बदनाम करना है। उन्होंने भाजपा पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि सात साल पहले सेक्स सीडी कांड में उन्हें बदनाम किया गया था, लेकिन कोर्ट में मामला खत्म हो गया।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

आपको बता दें कि 10 मार्च को ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई राज्य में कथित 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच के तहत की गई थी। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समेत 14 स्थानों पर तलाशी ली। भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि भाजपा विपक्षी दलों को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सात साल पहले उनके खिलाफ एक गंभीर आरोप लगाया गया था, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। इस पूरे मामले में कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, जिसमें ईडी की कार्रवाई और उसके बाद की घटनाएं प्रमुख भूमिका निभा रही हैं।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply