छत्तीसगढ़

गौरेला पेंड्रा मरवाही में चलती बस में भीषण आग, बस में सवार थे 40 से ज्यादा लोग

गौरेला पेंड्रा मरवाही

जिले को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे में एक चलती बस में अचानक आग लग गई. आग पहले बस के टायर में लगी और उसके बाद धीरे धीरे पूरे बस में फैल गई. इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता पूरी बस आग का गोला बन गई. टायर में लगी आग पूरी बस में फैली: गौरेला के बांधामुड़ा इलाके में देर रात 3 बजे के आसपास की घटना है. बस प्रयागराज से बिलासपुर जा रही थी. मध्यप्रदेश क्रॉस करने के बाद जैसे ही बस छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही पहुंची, बस के टायर में आग लग गई. जब तक बस के चालक को बस के टायर में आग लगने का अहसास हुआ आग काफी फैल चुकी थी.

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित: ड्राइवर ने बस को बांधामुड़ा गांव में रोका. बस में सवार सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया. कुछ ही देर में पूरी बस में आग फैल गई. बस में आग लगने के बाद फैली अफरा तफरी से गांव के लोग भी जाग गए. पेण्ड्रा नगर पंचायत से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. इस दौरान गांव वालों ने अपने स्तर पर बस में फैली आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग फैलती ही चली गई.

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

फायर ब्रिगेड में आग पर पाया काबू: कुछ देर पेंड्रा से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी. मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो बस में आग लगने के साथ ही लगातार धमाका भी हो रहा था. बस मनीष ट्रेवल्स की बताई जा रही है.

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply