देश

देवर के चक्कर में फंस गई भाभी, अब दोनों होंगे गिरफ्तार, जानें पूरा मामला…

गजरौला: यूपी के अमरोहा जिले से देवर-भाभी की करतूत ने सभी को हैरान परेशान करके रख दिया है। देवर की करतूत के चक्कर में भाभी भी बुरी तरह से फंस गई है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दरअसल गांव की रहने वाली एक महिला किसी बहाने से दिमागी रूप से कमजोर किशोरी को अपने घर पर बुलाकर लाई थी। प्लान के मुताबिक घर महिला का देवर पहले से मौजूद था। लड़की के घर पर आते ही महिला के देवर ने उसे अपनी हैवानियत का शिकार बना डाला। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी देवर-भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करके दोनों की गिरफ्तारी की तैयारी में है।

See also  नक्सली मुठभेड़ में 8 हथियारबंद और वर्दीधारी माओवादी ढेर

क्षेत्र के एक गांव निवासी दिमागी रूप से कमजोर किशोरी बीती 26 अक्तूबर को घर में अकेली थी। आरोप है कि गांव के ही निवासी एक युवक ने अपनी भाभी को किशोरी के घर भेजा और किसी बहाने से उसे साथ बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद भाभी किशोरी को उसके घर वापस छोड़ आई। किशोरी के परिजन घर लौटे तो उसने घटना की जानकारी दी। परिजनों ने इसकी शिकायत आरोपी युवक के परिवार से की। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। प्रभारी निरीक्षक अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी गौतम व उसकी भाभी पुष्पा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

See also  जांजगीर-चापा: शासकीय भूमि पर अतिक्रमण...चैनमेन निलंबित

Related Articles

Leave a Reply