छत्तीसगढ़

बलरामपुर बस हादसा: मृतकों की संख्या पहुंची 10, सीएम साय ने जताया शोक, 5-5 लाख की सहायता देने की घाेषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर स्थित ओरसा घाट में हुए बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। मृतकों में 5 महिला और 5 पुरुष शामिल हैं। आपको बता दें कि, इस हादसे में कुल 70 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। घायल हुए 24 लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कालेज में शिफ्ट किया गया है। सभी मृतक बलरामपुर जिले के निवासी थे। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

सीएम साय ने इस हृदयविदारक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि, शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

See also  जांजगीर-चांपा : नहर किनारे बैठे बुजुर्ग की पानी में मिली लाश, इलाके में सनसनी

घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये की मिली आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटना में मृत 10 व्यक्तियों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह सहायता राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही तत्काल राहत और बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त होगी।

घायलों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी
मुख्यमंत्री साय ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि, दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न हो और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हरसंभव और प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएँ। मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

See also  नवजीवन अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से मासूम की मौत, पुलिस ने 12 घंटे बाद निकाला दफन शव

Related Articles

Leave a Reply