छत्तीसगढ़

आशिफा परवीन हत्याकांड: पति ने ही गला दबाकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा

बेमेतरा

बेमेतरा में आशिफा परवीन हत्याकांड में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस ने पति शहजादा शेखानी पिता आरिफ शेखानी उम्र 26, निवासी वार्ड 18 बाजार पारा बेमेतरा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, 13 अप्रैल की रात दो बजे आरोपी पति शहजादा ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी आशिफा की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिजनों को सामान्य मौत बताकर 13 अप्रैल को ही बेमेतरा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इस बीच मायके पक्ष ने मौत को लेकर सवाल खड़े किए कि आशिफा की हत्या उसके पति ने किया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

सोमवार 15 अप्रैल को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्रिस्तान से शव की खुदाई कर बाहर निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए रायपुर के मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई। तब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply