छत्तीसगढ़रायपुर

विक्ट्री साइन बनाकर सेल्फी लेना भी हो सकता है खतरनाक, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

युवाओं में सेल्फी का क्रेज बीते कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। इसे ध्यान में रखते हुए मोबाइल कम्पनियां भी सेल्फी के लिए खास फीचर इनबिल्ड कर रही हैं। सेल्फी का क्रेज इसलिए बढ़ा है क्योंकि सोशल मीडिया पर लोग अपनी लाइफ में चल रही कई बातें और डिटेल्स शेयर करते हैं।

खुद से जुड़े हर तरह के अपडेट वे साझा करते हैं। वहां उन्हें लाइक्स और कमेंट्स मिलते हैं। कई एंगल में क्लिक की गई सेल्फी में एक है विक्ट्री साइन। आमतौर पर इसे खुशी के मौके पर क्लिक किया जाता है। क्या आपको अंदाजा है कि विक्ट्री सेल्फी आपको मुसीबत में डाल सकती है।

ऐसे हो रही हाईटेक ठगी

दरअसल, हाईटेक ठगी के इस दौर में क्रिमिनल्स फायदा उठा सकते हैं। जानकारों की मानें तो अगर आप सोशल मीडिया पर विक्ट्री साइन के साथ फोटोज शेयर करते हैं तो आप ठगी के शिकार हो सकते हैं।

See also  SIR की वजह से माता – पिता से मिली बेटी, 13 साल बाद घर लौटी खुशियां

रिसर्च में भी हुआ है खुलासा

कुछ साल पहले जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेटिक्स द्वारा जारी किए गए एक रिसर्च में सामने आया है कि अगर आपके तस्वीर में विक्ट्री साइन दिखाई दे रहा है तो वहां से क्रिमिनल्स आपके फिंगरप्रिंट निकाल सकते हैं। रिसर्च के मुताबिक कैमरे में ढाई से तीन मीटर दूर से खींची गई किसी भी चीज को क्रिमिनल्स ऑब्जर्व कर लेते हैं।

पर्सनल डेटा की चोरी

हाई रिजोल्यूशन फोटो मिलने पर हैकर्स को बड़ी आसानी से विक्ट्री साइन से फिंगरप्रिंट निकाल सकते हैं। इसके बाद आपका स्मार्टफोन और टैबलेट अनलॉक कर आपका पर्सनल डेटा निकाला जा सकता है। इतना ही नहीं एटीएम से विथड्रॉ, बॉयोमेट्रिक से एंट्री, आधार कार्ड से लेकर जहां-जहां फिंगरप्रिंट का यूज किया जाता है वहां खतरा बना रहेगा।

See also  रामलीला के दौरान बड़ा हादसा : हनुमान बने कलाकार समेत 3 लोग आग से झुलसे, इनमें दो की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply