कोरबा

कुआं साफ करने के दौरान बड़ा हादसा : जहरीली गैस की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी

कोरबा

जिले में कुएं की सफाई करने उतरे दो युवक जहरीली गैस की चपेट में आ गए। सफाई करने के दौरान अचानक कुएं के अन्दर दोनों युवक बेहोश हो गए। जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दूसरे युवक को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मामला रजगामार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम बुंदेली गांव की है। बताया जा रहा है कि, रविवार को दो युवक कुएं की सफाई करने के लिए उतरे थे। कुएं की सफाई करने के दौरान जहरीली गैस चपेट में आ गए, दोनों बेहोश हो गए। काफी देर तक दोनों कुएं से बाहर नही आए। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 की टीम को दी गई।

See also  मछली जाल में फंसकर आई लाश, मछुआरे के उड़े होश

दूसरे युवक का इलाज चल रहा है

सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवक का रेस्क्यू कर बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। जहां बेहोशी की हालत में पानी में डूबने से जगत राम की मौत हो गई । वही साहेब लाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और जहां उनका इलाज चल रहा है। कुएं से निकलने वाली जहरीले गैस के कारण मौत होने की वजह बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply