जांजगीर चांपा

यूरिया खाद की किल्लत….जैजैपुर भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन

जैजैपुर/मनोज अग्रवाल

विधानसभा मुख्यालय जैजैपुर में भाजपा द्वारा एक दिवसीय जंगी प्रदर्शन किया गया नगर पंचायत जैजैपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश की कांग्रेसी सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन किया गया किसानों एवं आम जनता से वादा खिलाफी के विरोध में विशाल धरना एवं प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी एवं किसानों के द्वारा किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने बताया की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार द्वारा किसान एवं मजदूरों एवं आम नागरिकों से किए गए वायदे पूरे नहीं किए जा रहे हैं किसानों को चुनाव पूर्व अपने घोषणा पत्र में कहा गया था की किसानों की एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा एवं समर्थन मूल्य 25 सौ रुपए में धान खरीदा जाएगा एवं बोनस की राशि भी दी जावेगी बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा।

See also  दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाला गिरफ्तार: महंगे शौक पूरा करने देता था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम, बड़े ही शातिर और पेशेवर तरीके से करता था वाहन चोरी

प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की जावेगी ऐसे ही कई प्रलोभन दिए गए लेकिन आज तक प्रदेश की कांग्रेस की सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए और तो और किसानों को धान बेचने में बरदना भी उपलब्ध नही होने के कारण किसानों ने अपना धान बेचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा पूरे जैजैपुर विधानसभा से आए किसान एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया ।एवं राज्यपाल के नाम तहसीलदार जैजैपुर को ज्ञापन सौंपा गया ।जिसमे मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा पूर्व विधायक मालखरौद, एवं कैलाश साहू , श्री गगन जयपुरिया जिला पंचायत सदस्य, जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, सोनसाय देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत जैजैपुर एवं श्रीमती मोहन कुमारी साहू, हरनारायण यादव, दावेंद्र चन्द्रा, भूषण चंद्रा,सुखदेव खूटे मंडल अध्यक्ष जैजैपुर नरेन्द्र प्रजापति मण्डल महामंत्री जैजैपुर सहित भारी संख्या में किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

See also  Big News: जांजगीर-चांपा सहित छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में मौसम का रेड अलर्ट, भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

Related Articles

Leave a Reply