छत्तीसगढ़

पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

बालोद।  बालोद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से आहत एक पति ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम किलेपार (रनचिरई) निवासी 42 वर्षीय परमानंद यादव की पत्नी कुछ दिन पहले अपने कथित प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद परमानंद लगातार तीन दिनों से अपनी पत्नी को समझाने और वापस घर लाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह वापस आने के लिए तैयार नहीं हुई।

परिवारिक तनाव और मानसिक दबाव के बीच परमानंद यादव रविवार को अपनी पत्नी के प्रेमी के गांव चौरेल (अर्जुन्दा) पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने पत्नी को वापस लाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनने पर उसने प्रेमी के घर के सामने ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह स्थानीय लोगों ने जब शव को फंदे पर लटका देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुन्दा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

See also  बस्तर में आकर्षण का एक और केंद्र: जल्द ही रहस्यमयी ग्रीन गुफा को भीतर से देख सकेंगे पर्यटक

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक की पत्नी घर से भागकर चौरेल गांव में रह रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। इसी तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। अर्जुन्दा थाना प्रभारी इंद्रा वैष्णव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply