छत्तीसगढ़

सस्पेंस खत्म: बृजमोहन अग्रवाल ने दिया विधायक पद से इस्तीफा

रायपुर।

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल अपने विधायकी के पद से इस्तीफा दे दिया है। वे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास स्थान पहुंचे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। श्री अग्रवाल रायपुर दक्षिण से नौवीं बार विधायक बने थे। उनके साथ पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत, आरंग विधायक खुशवंत साहेब सहित बड़ी संख्या में समर्थकों का हुजूम उनके साथ पहुंचा।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

इस्तीफा देने के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मेरे लिए यह एक भावुक क्षण है और मैंने बड़े भावुक मन से इस्तीफा दिया है। केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे देश के सदन में सांसद के रूप में भेजा है। सांसद बनने के बाद विधानसभा से मैंने इस्तीफा दिया है। मैं मेरे समर्थकों को कहना चाहता हूं कि, मैं पहले की तरह आपका मोहन बना रहूंगा।

See also  खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार 6 श्रद्धालु हुए घायल, मौके पर मचा हड़कंप

मंत्री ना बनने का मलाल नहीं 

केंद्र में मंत्री नहीं बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, मुझे कोई मलाल नहीं है और मुझे मेरी पार्टी ने लगातार विभिन्न पदों पर जनता की सेवा करने क़ा अवसर दिया है। मंत्री पद से इस्तीफा देने के सवाल पर कहा उन्होंने कहा कि, ये मुख्यमंत्री जी का विशेषाधिकार है।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

अपना ऑफर और सम्मान अपने पास रखें डहरिया

पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया था। उसके इस न्यौते का जवाब देते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, वे अपना ऑफर और सम्मान अपने पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply