छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : संयुक्त कलेक्टर दीप्ति गवते बाल-बाल बची, कार गड्ढे में गिरी, हादसे में मामूली चोटें आई

कवर्धा

 यहां के संयुक्त कलेक्टर की कार लोहारा थाना क्षेत्र के रणवीरपुर के पास सड़क से तीन फीट नीचे गड्ढे में गिर गई है। इस घटना में संयुक्त कलेक्टर दीप्ति गवते बाल-बाल बच गई हैं। उन्हें हादसे में मामूली चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की वजह पुल निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही को बताया जा रहा है। सड़क के किनारे लगभग तीन फिट गहरा गड्ढा होने के बावजूद उसे भरा नहीं गया था। बताया जा रहा है कि यहां सड़क को लेबल नहीं किए जाने की वजह से आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

See also  मालदीव ने इंडियन विमान से इमरजेंसी फ्लाइट को नहीं दी मंजूरी, इलाज न मिलने पर 14 साल के लड़के की मौत

Related Articles

Leave a Reply