देश

शबरी जलकुंड में डूबने से दो नाबालिग समेत तीन की मौत, एक युवक को पुलिस और गोताखोरों ने बचाया

चित्रकूट

चित्रकूट जिले के एक जलकुंड में नहाते समय शबरी जलकुंड में नहाते समय जिले के अतर्रा कस्बे के चार युवक डूब गए l  रविवार को तीन लड़कों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक को बचा लिया गया। चित्रकूट जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि मारकुंडी थाना क्षेत्र के जंगल में स्थित शबरी जलकुंड में नहाते समय जिले के अतर्रा कस्बे के चार युवक डूब गए, जिनमें से पीयूष (22), मोहित (17) और साहिल (17) की मौत हो गयी है, जबकि आकाश (24) को पुलिस और गोताखोरों ने सुरक्षित निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और मारकुंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

Related Articles

Leave a Reply