छत्तीसगढ़

AC-बाइक नहीं मिली तो पति ने कहा- तलाक..तलाक…तलाक, पत्नी को घर से निकाला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से तीन तलाक का मामला सामने आया है, जहां दहेज में बाइक और AC नहीं देने पर पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया. शादी के बाद से ही पति पत्नी को दहेज कम लाने के ताने देता था और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. मामले में पीड़िता ने गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

See also  परीक्षा खत्म होते ही स्कूल में 11 छात्राएं अचानक हुईं बेहोश, आनन-फानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती

तीन तलाक देकर घर से निकाला

पीड़िता स्वालेहा बेगम (24 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि उसके पति शेख जुनैद (27 वर्ष) ने पहले दहेज में बाइक, AC और अन्य घरेलू सामान की मांग की थी. जब यह नहीं मिला तो शादी के बाद से ही मारपीट शुरू कर दी. 15 सितंबर 2024 को गुस्से में आकर पति ने “तलाक… तलाक… तलाक” कहकर उसे घर से बाहर निकाल दिया.

See also  छत्तीसगढ़ में SIR की डेट 18 दिसंबर तक बढ़ी:फॉर्म नहीं जमा करने पर आएगा चुनाव आयोग का नोटिस

पीड़िता की 2023 में हुई थी शादी

स्वालेहा बेगम ने बताया कि उसकी शादी 14 मई 2023 को बलौदाबाजार के शेख जुनैद से हुई थी. शादी के समय पिता ने अपनी क्षमता अनुसार कूलर, फ्रिज, अलमारी, वाशिंग मशीन, सोफा और ड्रेसिंग टेबल दिया था. बावजूद इसके पति और ससुराल वाले लगातार अधिक दहेज की मांग कर रहे थे और उसे प्रताड़ित कर रहे थे. पति द्वारा घर से निकाले जाने के बाद स्वालेहा अपने मायके (गौरेला, टीकरकला वार्ड 12) लौट आई और काफी समय तक चुप रही, लेकिन जब पति ने कोई सुध नहीं ली, तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई.

See also  रिश्ता शर्मसार : फूफा ने 14 साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में एएसपी ओम चंदेल ने बताया कि गौरेला थाने में आरोपी पति शेख जुनैद के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply