जांजगीर चांपा

बदहाली से गुजर रहा डोंगाकोहरौद की सड़क….मरम्मत के लिए एसडीएम से मिले युवक

जांजगीर-चाम्पा

पामगढ़ से डोंगाकोहरौद की सड़क अपने बदहाली की दशा से गुजर रहा है, जिसमे यात्रा करना खतरे का खेल बन गया है। ज्ञात हो कि पामगढ़ से ससहा तक सड़क निर्माण का कार्य करीब चार वर्ष पूर्व रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन द्वारा ठेका में प्रारंभ किया गया था, जहाँ मार्ग की डोंगाकोहरौद में किसानों का कृषि भूमि पड़ने के कारण चार किलोमीटर की सड़क अधर में लटका हुआ है। इस प्रकरण में कलेक्टर जांजगीर चाम्पा द्वारा 28 अप्रेल को 80 किसानो को 9 करोड़ 70 लाख मुआवजा बांटने का आदेश भी पारित किया जा चुका है, किन्तु रायपुर विभागीय कार्यालय से पारित मुआवजा की राशि नही मिल पा रहा है , जिससे न तो सड़क बन रहा है और न ही किसानों को मुआवजा दी जा रही है। इस स्थिति में सड़क पर भारी भारी गढ्ढा मौत को निमंत्रण दे रहा है।

See also  Bilaspur News: महिला चोर गिरोह को पुलिस ने पकड़ा, ऐसी उड़ा ली जाती थी गले से सोने की चेन

बहरहाल इस दुर्दशा को लेकर गांव के युवाओं ने सड़क की मरम्मत व मार्ग में भारी वाहन की रोक लगाने की मांग पामगढ़ एसडीएम से किया गया है, जिसमे प्रदीप कौशिक, अनील कुमार, आकाश पाण्डेय, राघव पटेल, अरविंद पटेल, मनीष पाण्डेय, योगेंद्र पटेल, शिवसागर कश्यप प्रवीण साहू शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply