छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री साय ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25वें कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) पर भारतीय जवानों की वीरता को नमन करते हुए कारगिल युद्ध के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के दिन हम देश के उन वीर जवानों की बहादुरी को याद करते है, जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपनी प्राणों की परवाह न करते हुए कारगिल को मुक्त कराया. उनकी बहादुरी और शौर्य की गाथा हमें सदैव प्रेरणा देती रहेगी. यह देश के वीर सपूतों, कारगिल योद्धाओं की बहादुरी का स्मरण करने, उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रगट करने का दिन है.

See also  अमेरिकी दंपती ने जशपुर के अनाथ बच्चे को लिया गोद:दत्तक ग्रहण एजेंसी के माध्यम से कानूनी प्रक्रिया कर 3 साल के बच्चे को लेने जशपुर आए

Related Articles

Leave a Reply