छत्तीसगढ़

रायपुर से जगदलपुर जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर और हेल्पर की मौत, 10 यात्री घायल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां के रायपुर से जगदलपुर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरांन बस ड्राइवर और हैल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दस यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मनीष ट्रेवल्स की बस 30 से अधिक यात्रियों को लेकर तड़के सुबह जा रही थी। इसी दौरान माजीसा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। फ़िलहाल सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घटना बस्तर थाना क्षेत्र का है।

See also  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 27 जिला पंचायत और 116 जनपदों में BJP का कब्जा, देखें सूची

Related Articles

Leave a Reply