छत्तीसगढ़

सूरजपुर में 5 साल की मासूम से नौकर ने किया रेप:खेलने के बहाने कमरे में ले गया, दुष्कर्म कर भागा

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घर के नौकर ने ही वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया. पूरा मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है. मामले की शिकायत बच्ची के परिजनों ने भटगांव थाने में की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा कि नौकर रोज की तरह घर में काम करने आया था. मौका पाकर वह बच्ची को दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की. बच्ची ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत की. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

See also  देवपहरी में अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे 5 लोग, रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया

Related Articles

Leave a Reply