छत्तीसगढ़

रेलवे स्टेशन पर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

रायगढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। यहां करीब रात 10:00 बजे से 10:30 के बीच एक युवक की लाश रेलवे स्टेशन की चौहद्दी में पार्सल ऑफिस के पास पटरी पर मिली है। रेलवे पुलिस ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। इस मामले में पुलिस सघन रूप से जांच कर रही है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त श्याम गोरख निवासी सोनिया नगर के रूप में हुई है। कल चक्रधर समारोह है, राज्यपाल यहां आने वाले हैं। एहतियातन पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी रूटिंग के अनुसार रेलवे स्टेशन साइकिल स्टैंड के सामने से गुजरी।

पुलिस की सायरन सुनकर युवक वहां से भागा और उसे पार्सल ऑफिस के पास तेज रफ्तार से आती एक ट्रेन के चपेट में आ गया। जिसमें उसका एक पैर कट गया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस द्वारा कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई।

See also  छत्तीसगढ़ सरकार ने बदले 9 जिलों के एसपी, अभिषेक पल्ल्वा होंगे जांजगीर के नए एसपी

इस मामले में पता चला है कि मृतक वहां पहले ऑटो ड्राइवर था। फिलहाल अभी वह जिंदल स्टील के किसी कॉन्टैक्टर के अंदर लेबर का काम कर रहा था। उसके ऊपर पहले से कई मारपीट और अन्य छिटपुट भी मामले दर्ज थे।

परिजनों को इस बात की सूचना मिली, तब वे लोग वहां पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई थी। परिजनों ने पार्सल ऑफिस के पास काफी हंगामा किया, जो की स्वाभाविक है! परिजनों ने आरोप लगाया कि कि पुलिस ने उसे दौड़ाया, जिसके बाद ट्रैक में आकर उसकी मौत हो गई।

फिलहाल मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। नगर कोतवाल सुखनंदन पटेल द्वारा आश्वासन दिया गया है कि पुलिस भी अपने स्तर पर इसकी सघन जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी को खंगाल जा रहा है ताकि सच्चाई पता चल सके!

See also  तालाब में मिला मानव नर कंकाल, जांच के लिए पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक की टीम, फैली सनसनी...

Related Articles

Leave a Reply