छत्तीसगढ़

चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के गठन की अधिसूचना जारी….सरजियस मिंज आयोग के होंगे अध्यक्ष

रायपुर

छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग मंत्रालय द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। श्री सरजियस मिंज राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष होंगे। छत्तीसगढ़ वित्त विभाग मंत्रालय द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग का गठन संविधान के अनुच्छेद 243-झ के खण्ड (1) सहपठित यथा संशोधित छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग अधिनियम 1994 की धारा 3 के तहत किया गया है।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

इसे भी पढ़े- छत्तीसगढ़: हायर सेकण्डरी पूरक तथा अवसर परीक्षा के लिए आवेदन 2 से 20 अगस्त तक

राज्य वित्त आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सरजियस मिंज को वित्त विभाग के उप सचिव श्री आनंद मिश्रा, अवर सचिव वित्त श्री शरद परसाई ने आज शाम उनके आवास पर पहुंचकर अधिसूचना की प्रति सौंपी और उन्हें गुलदस्ता भेंटकर बधाई और शुभकामनाएं दी।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

इसे भी पढ़े- छत्तीसगढ़ विधानसभा में चंदूलाल चन्द्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग (अधिग्रहण) विधेयक 2021 ध्वनिमत से पारित

Related Articles

Leave a Reply